पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठेकेदारों ने जूता पॉलिश कर जताया विरोध

ठेकेदारों ने जूता पॉलिश कर जताया विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठेकेदारों ने जूता पॉलिश कर जताया विरोध

जोधपुरविकास प्राधिकरण ठेकेदार संघ की संघर्ष समिति की ओर से सात मांगों को लेकर जेडीए के बाहर दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना छठे दिन भी जारी रहा। शनिवार को ठेकेदारों ने जूता पॉलिश कर विरोध जताया। धरने के दौरान पूर्व सांसद चंद्रेश कुमारी ने ठेकेदारों को संबोधित करते हुए कहा कि ठेकेदारों ने नियमों के तहत कार्य किया, उनके कार्य का भुगतान नहीं करना अन्याय है। इससे पहले समिति के सदस्यों ने जेडीए के खिलाफ रोष जताते हुए नारेबाजी की। शाम को जेडीए आयुक्त को ज्ञापन भी दिया।