पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इधर तिंवरी में भी बंद रेलवे फाटक से परेशान ग्रामीण

इधर तिंवरी में भी बंद रेलवे फाटक से परेशान ग्रामीण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरयूबी बनाने के लिए बंद की फाटक, सैकड़ों किसानों काे रोज लगाना पड़ेगा 8 किमी चक्कर

डीआरएम राजीव शर्मा ने किया फाटक संख्या 225 का निरीक्षण, ग्रामीणों से की सहयोग की अपी

भास्कर न्यूज | लूणी आंचलिक

डांगियावासबालोतरा स्टेट हाईवे संख्या 68 लूणी स्थित रेलवे के गेट संख्या सी 225 को बंद करने से क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। इस हाइवे पर स्थित सतलाना-धुंधाडा मुख्य मार्ग पर रेलवे भूमिगत पुल बनवा रहा है और इसी कारण गेट बंद किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गेट बंद होने के कारण लूणी, सतलना, शिकारपुरा, फींच, धुंधाडा सहित दर्जनो गांवों के ग्रामीणों को सतलाना-धुंधाड़ा आने-जाने के लिए आठ किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा। उधर, लूणी के सैकड़ों किसानों के खेत रेलवे के गेट संख्या सी 225 के नजदीक हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें खेत जाने के लिए भी रोज आठ किमी लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।

लूणी आसपास के ग्रामीणों ने मंडल रेल प्रबंधक राजीव शर्मा के समक्ष भी गेट बंद किए जाने के विरोध दर्ज कराया लेकिन वहां से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। इस कारण क्षेत्रवासियों में रेल विभाग के प्रति भारी आक्रोश है। क्षेत्रवासी सोमवार को लूणी विधायक जोगाराम पटेल जोधपुर सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत से मिलकर अपनी समस्या को दूर कराने के लिए मुलाकात करेंगे।

डीआरएमने दिया आश्वासन

जोधपुरमंडल रेल प्रबंधक राजीव शर्मा ने रविवार शाम करीब पांच बजे लूणी का दौरा किया रेलवे स्टेशन, दोहरी रेल लाइन प्वांईट का निरीक्षण किया। लूणी के ग्रामीणों ने मंडल रेल प्रबंधक को अपनी समस्या बताई तो उन्होंने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा। उन्होंने गेट संख्या 225 के साथ सतलाना स्थित रेलवे गेट का भी निरीक्षण किया।

लूणी आंचलिक. लूणी में चल रहे दोहरी रेल लाइन प्वाइंट का निरीक्षण करने पहुंचे डीआरएम।

तिंवरी.बंद रेलवे फाटक ने बढ़ाई किसानों की परेशानी।