- Hindi News
- जोधपुर| फ्लाइटसे जोधपुर आने वाले मेहमानों को एयरपोर्ट के बाहर
जोधपुर| फ्लाइटसे जोधपुर आने वाले मेहमानों को एयरपोर्ट के बाहर
जोधपुर| फ्लाइटसे जोधपुर आने वाले मेहमानों को एयरपोर्ट के बाहर नाले की दुर्गंध से निजात दिलाने के मामले में जिम्मेदारों का कहना है कि इसके लिए जल्दी ही काम शुरू करवाएंगे। एयरपोर्ट से रातानाडा चौराहे तक अंडरग्राउंड सीवेरज लाइन का अटका काम शुरू करवाने की कवायद चल रही है। जेडीए चेयरमैन हेमंत गेरा गुरुवार को जेडीए में होने वाली अफसरों की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। इधर, नगरीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक जैन भी प्रस्तावित जोधपुर यात्रा के दौरान काम शुरू करने पर चर्चा करने की बात कही है।।