पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीड़िता को अस्पताल में पुलिस सुरक्षा

पीड़िता को अस्पताल में पुलिस सुरक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. फ्लाइट से जोधपुर आने वाले मेहमानों को एयरपोर्ट के बाहर नाले की दुर्गंध से निजात दिलाने के मामले में जिम्मेदारों का कहना है कि इसके लिए जल्दी ही काम शुरू करवाएंगे। एयरपोर्ट से रातानाडा चौराहे तक अंडरग्राउंड सीवेरज लाइन का अटका काम शुरू करवाने की कवायद चल रही है। जेडीए चेयरमैन हेमंत गेरा गुरुवार को जेडीए में होने वाली अफसरों की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। इधर, नगरीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक जैन भी प्रस्तावित जोधपुर यात्रा के दौरान काम शुरू करने पर चर्चा करने की बात कही है।
निगम भी करेगा पहल

ट्विटर पर वी आर जोधपुर ग्रुप से जुड़े लोगों ने निगम महापौर को इस संबंध में ज्ञापन दिया। महापौर ने इस मुद्दे पर जेडीए के अफसरों से बात की। उनका कहना था कि जल्दी ही निगम इस लाइन का काम शुरू करवाने के लिए पहल करेगा।

3.3 किमी लाइन डालने का इंतजार

रातानाडा सर्किल से एयरपोर्ट होते हुए बासनी बेंदा तक 7.3 किलोमीटर लंबी भूमिगत लाइन डाली जानी है। इसमें से 4 किमी लाइन डाली जा चुकी है। शेष 3.3 किमी लंबी लाइन का काम अटका हुआ है। जेडीए ने काम करने वाली एजेंसी को दस करोड़ में से पांच करोड़ रुपए का ही भुगतान किया है।