पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जोधपुर सहित छह जिलों में दो घंटे ब्रॉडबैंड चला, बैंकों में काम हुआ

जोधपुर सहित छह जिलों में दो घंटे ब्रॉडबैंड चला, बैंकों में काम हुआ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसएनएलके सरदारपुरा टेलीफोन एक्सचेंज में ओवर वोल्टेज पावर प्लांट के कंट्रोल सर्किट ने बुधवार दोपहर ढाई बजे कार्य करना बंद कर दिया। इससे एक्सचेंज की बिजली सप्लाई बंद हो गई और ट्रांसमिशन बंद हो गया। ट्रांसमिशन बंद होने से जोधपुर सहित जैसलमेर, बाड़मेर, नागौर, श्रीगंगानगर और बीकानेर जिलों में ब्रॉडबैंड और लीजलाइन सेवा ठप हो गई। साथ ही सरदारपुरा एक्सचेंज टावर से जुड़े मोबाइल और लैंडलाइन फोन बंद हो गए। इसकी सूचना मिलने पर बीएसएनएल के आला अधिकारी एक्सचेंज पहुंचे और एक्सचेंज को दुरुस्त किया। दो घंटे बाद करीब सवा चार बजे मोबाइल लीजलाइन सेवा सुचारु हुई। इस दौरान कई बैंकों में भी कामकाज ठप रहा। एसबीबीजे मेन ब्रांच के हैड केके शारडा के अनुसार दो घंटे सर्वर डाउन रहने से बैंकों का कामकाज प्रभावित हुआ।

ब्रॉडबैंड सेवा बंद होने से सबसे अधिक परेशानी बैंकों, सरकारी निजी कार्यालयों में हुई। इनमें कार्य ठप हो गया। उपभोक्ताओं को अन्य नेटवर्क के फोन का इस्तेमाल करना पड़ा। पुलिस थानों में अधिकतर बीएसएनएल के फोन होने की वजह से थानों में संपर्क नहीं हो पाया। पुलिसकर्मियों के पास बीएसएनएल की सिम होने के कारण उनके मोबाइल फोन भी कवरेज क्षेत्र से बाहर हो गए।

ट्रांसमिशन बंद, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, नागौर बीकानेर में ब्रॉडबैंड लीजलाइन सेवा ठप

2 लाख मोबाइल, 20 हजार लैंडलाइन फोन बंद

ठप हुआ पुलिस नेटवर्क

मोबाइल इंटरनेट भी बंद

मोबाइलमें जीपीआरएस, टूजी, थ्रीजी इंटरनेट की सभी तरह की सर्विस बंद हो गई। इससे एंड्राॅइड फोन में इंटरनेट से चलने वाली सभी एप्स भी बंद रही। जिन साइबर कैफे, ई-मित्र कियोस्क पर बीएसएनएल का कनेक्शन है, वहां भी इंटरनेट सेवाएं प्रभावित हुईं। सेवा सुचारू होने के बाद भी देर रात तक दूसरे सेवा प्रदाताओं से बीएसएनएल का लैंडलाइन पर फोन नहीं लग रहे थे।

सरदारपुरा स्थित एक्सचेंज से ट्रांसमिशन बंद होने से इससे जुड़े मोबाइल, लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड सेवा प्रभावित रही। सूचना मिलते ही हमारी टीम ने तकनीकी फॉल्ट दूर कर दिया था।

-पंकजभंडारी, एजीएम,बीएसएनएल

तकनीकी फाॅल्ट से डाउन हुई सर्विस