पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक ही निडल से सबको लगा रहा था इंजेक्शन, पकड़ा गया

एक ही निडल से सबको लगा रहा था इंजेक्शन, पकड़ा गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फर्जी डॉक्टर

जोधपुर| विनायकियागांव के पास महलों की ढाणी में पिछले लंबे समय से क्लिनिक चला रहे फर्जी डॉक्टर को बुधवार को स्वास्थ्य विभाग और औषध नियंत्रण विभाग की टीम ने छापा मारकर पकड़ा। वह एक ही निडल से सभी मरीजों को इंजेक्शन लगाता पाया गया। सूचना मिलने पर कुड़ी थाना पुलिस ने जीरो नंबर की एफआईआर दर्ज कर उसे मौके से गिरफ्तार किया। बाद में मामला बनाड़ पुलिस थाना क्षेत्र का होने से वहां रेफर कर दिया। सीएमएचओ डॉ. युद्धवीर सिंह ने बताया कि विनायकिया गांव के पास महलों की ढाणी में एक फर्जी डॉक्टर द्वारा क्लिनिक चलाने की सूचना पर डिप्टी सीएमएचओ डॉ.पीआर गोयल औषध नियंत्रक अधिकारी लतिशा आचवानी ने छापा मारा, तो वहां मूलत: फतेहसागर गऊघाट हाल पावटा लक्ष्मीनगर मकान नंबर 215 निवासी विजयसिंह (32) पुत्र शेरसिंह राजपूत प्रेक्टिस करता पाया गया।

आरएमसीऔर आईएमसी से रजिस्ट्रेशन भी नहीं

छापामारने वाली टीम ने बताया कि विजयसिंह इंजेक्शन लगाता ड्रिप चढ़ता पाया गया। उसने राजस्थान मेडिकल काउंसिल और इंडियन मेडिकल काउंसिल से रजिस्ट्रेशन भी नहीं करवा रखा था। वह एक ही निडल से बिना स्टरलाइजेशन सबको इंजेक्शन लगा रहा था।