पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोठी के लिए जोधपुरी पत्थर पसंद करने आए पंजाब के डिप्टी सीएम

कोठी के लिए जोधपुरी पत्थर पसंद करने आए पंजाब के डिप्टी सीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| पंजाबके उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल मोहाली में अपना आशियाना बना रहे हैं, उसके लिए जोधपुरी छीतर पत्थर पंसद किया है। इसके लिए उन्होंने बुधवार को मंडोर स्टोन पार्क की एक यूनिट में गड़ाई फिनिशिंग का काम देखा, जबकि दूसरी यूनिट में सैंपल का जायजा लिया।

बादल अपने साथ बंगले की इंटीरियर एक्सटीरियर डिजाइन के फोटोग्राफ्स के साथ फ्रंट एलिवेशन की डिजाइन के पिक्चर्स भी लाए थे। उसी के हिसाब से पत्थर भी तय किया। उन्होंने छीतर के पत्थर की बारीकी से जानकारी ली। एक समान पत्थर होने पर पानी डलवा कर रंग परखा। पत्थर की मोटाई, उसके लगने के तरीके और डिजाइन की क्वालिटी सरीखे कई सवाल इकाई संचालकों से किए। आरबी स्टोन के हुकमसिंह सोलंकी और स्टोन पैराडाइज के संजय पुरोहित ने बादल को छीतर के पत्थर के गुणों के बारे में बताया।