छात्रा, चौकीदार ग्रामीणों के बयान
छात्रा, चौकीदार ग्रामीणों के बयान
केजीबीवीके हॉस्टल में बच्ची को रात में अकेली छोड़कर उदयपुर के लिए शैक्षणिक भ्रमण में जाने के मामले में एसएसए के एपीसी ओमप्रकाश टाक ने जांच की। इस दौरान एबीईओ बिलाड़ा ओमप्रकाश चौहान भी पहुंचे। टीम ने बालिका, चौकीदार, ग्रामीणों के बयानों के आधार पर हैडमास्टर नीरू कौशिक की लापरवाही सामने आने पर उन्हें सस्पेंड करने प्लेसमेंट एजेंसी के मार्फत लगी लता वैष्णव को सेवा से हटाने की अनुशंषा की है।
एडीसीपीके लाैटने पर आज होगी कार्रवाई
डीईओप्रारंभिक एडीपीसी शांतिलाल के सैकंड ग्रेड शिक्षक पद की डीपीसी मामले में जयपुर जाने के कारण बुधवार को कार्रवाई नहीं हो सकी। गुरुवार को उनके लाैटने पर कार्रवाई की जाएगी। इधर, शैक्षणिक भ्रमण पर 102 बालिकाओं को लेकर गया दल भी गुरुवार को जोधपुर लौट आएगा। इसके बाद वार्डन प्रधानाध्यापिका के बयान होंगे। दूसरी ओर एसएसए के अतिरिक्त उपायुक्त ने भी इस मामले में दोषियों को सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।