- Hindi News
- आज जोधपुर के ज्वैलर्स रखेंगे कारोबार बंद
आज जोधपुर के ज्वैलर्स रखेंगे कारोबार बंद
पालीमें 9 दिसंबर को ज्वैलरी व्यवसायी दीपक सोनी की हत्या कर दिए जाने के विरोध में जोधपुर के स्वर्णकार समाज समस्त ज्वैलर्स संस्थाओं की ओर से गुरुवार को बंद रखा जाएगा। सुबह दस बजे घोड़ों का चौक से रैली निकाल संभागीय आयुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। उनसे दीपक के हत्यारों को फांसी देने ज्वैलरी व्यवसायियों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की जाएगी। बंद में श्री ब्राह्मण स्वर्णकार सभा, श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, जोधपुर सर्राफा एसोसिएशन जोधपुर ज्वैलर्स एसोसिएशन शामिल होंगी। उधर, अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान की बुधवार को घोड़ों का चौक में हुई बैठक में रोष जताया गया। संस्थान के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मौसूण ने बताया कि कीमती धातु का व्यापार करने वाले स्वर्णकार व्यापारी किसी प्रकार की सुरक्षा नहीं मिलने से असुरक्षित हैं। आए दिन लूट की घटनाएं हो रही हैं। बैठक में संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष तुलसीराम सोनी, प्रदेश महामंत्री यादव कुमार सोनी, प्रदेश मंत्री कैलाशचंद, जिला महामंत्री सुगनलाल मौसूण, जिला युवा अध्यक्ष दुर्गाप्रसाद कुकरा, दीपक सोनी, मदनगोपाल सोनी, अर्जुनलाल सोनी, नरपतलाल सोनी, सुनील सहित अनेक स्वर्णकार व्यापारी उपस्थित थे।