- Hindi News
- जोधपुर डिपो के दो चालक और एक परिचालक बर्खास्त
जोधपुर डिपो के दो चालक और एक परिचालक बर्खास्त
रोडवेजप्रबंधन ने जोधपुर डिपो के दो ड्राइवर और एक कंडक्टर को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। कंडक्टर तो जॉइनिंग के बाद केवल दो दिन ही ड्यूटी पर आया था। जोधपुर डिपो के मुख्य प्रबंधक मदनलाल चौधरी ने बताया कि नए ड्राइवर कानाराम, अरुण कुमार की सेवा समाप्त कर दी है। दोनों नए ड्राइवर पिछले सात-आठ माह से बिना सक्षम अधिकारी से अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित हैं। इनको नियमानुसार विभाग ने नोटिस दिए, लेकिन इसका जवाब नहीं दिया इसलिए चौधरी ने बुधवार को दोनों ड्राइवरों को बर्खास्त करने के आदेश जारी किए हैं।
मात्रदो दिन आया ड्यूटी पर और गायब हो गया : मुख्यप्रबंधक चौधरी ने नए कंडक्टर रतनसिंह को भी बर्खास्त कर दिया है। रतनसिंह ने जोधपुर डिपो में नियुक्ति के बाद मात्र दो दिन ड्यूटी की। इसके बाद बिना अनुमति के लंबे समय से अनुपस्थित है।