पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रधानाध्यापिका को सस्पेंड वार्डन को बर्खास्त करने की अनुशंसा, जांच में दोनों दोषी

प्रधानाध्यापिका को सस्पेंड वार्डन को बर्खास्त करने की अनुशंसा, जांच में दोनों दोषी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. केजीबीवी भावी की 102 बालिकाओं का दल मंगलवार को मध्यरात्रि दो बजे उदयपुर के लिए इंटर डिस्ट्रिक एजुकेशन टूर के रवाना हुआ। इस दौरान सातवीं क्लास की छात्रा उदलियावास निवासी सुनीता पुत्री नेमाराम हॉस्टल में सो रही थी। प्रधानाध्यापिका वार्डन ने छात्राओं की गिनती नहीं की और सुनीता को वहीं छोड़ उदयपुर के लिए रवाना हो गए। जब सुनीता सुबह 4:30 बजे नींद से जागी, तो उसे कोई नजर नहीं आया।
इस पर वो रोने लगी। रोने की आवाज सुन चौकीदार प्रकाश परिहार जग गया, लेकिन हॉस्टल पर ताला होने के कारण वह उसे बाहर नहीं निकाल सका। इसके बाद वह नजदीक पीएचईडी के पंप हाऊस गया और सीढ़ी लेकर बच्ची बाहर निकाला। इसके बाद उसे घर छोड़ दिया।