बेनीवाल कल घेरेंगे नागौर कलेक्ट्रेट
मंत्रियों को किया जिलों का प्रभारी नियुक्त
गोदारा हत्याकांड के मुख्य गवाह के भाई का सुराग नहीं
जोधपुर|डीडवानाके जीवनराम गोदारा हत्याकांड के मुख्य गवाह के भाई का पांच दिन सुराग लगा पाने में पुलिस को विफल बताते हुए खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने 12 दिसंबर को नागौर कलेक्ट्रेट का घेराव करने की घोषणा की है। जोधपुर आए विधायक बेनीवाल ने कहा कि इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो जयपुर में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। उन्होंने परिवहन मंत्री युनूस खान को बर्खास्त करने की मांग दोहराते हुए कहा कि उनके अपराधियों से संबंध हैं और वे उनको संरक्षण भी देते हैं। बेनीवाल ने कहा कि जब कोटा में अपहृत बच्चे के हत्यारों का सुराग पुलिस दबाव बनाने पर लगा सकती है तो इस मामले में भी लोगों को दबाव बनाना ही पड़ेगा।
किसबात का जश्न मना रही सरकार : बेनीवालने कहा कि सरकार ने एक साल में कुछ किया ही नहीं तो जश्न किस बात का मना रही है। किसान को बिजली नहीं मिली रही। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। सालभर में 150 बार पुलिस पिट चुकी। जेल में हत्या की वारदातें हो चुकी। परिवहन मंत्री तक से टोल पर हाथापाई हो जाती है। जश्न के लिए बसों का बंदोबस्त भी परिवहन विभाग कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जश्न मनाने के बजाय विकसित राजस्थान बनाने का वादा पूरा करे। बेनीवाल पाली फायरिंग में घायल युवकों से मिलने मथुरादास माथुर अस्पताल गए और हालात की जानकारी ली।
विधायक हनुमान बेनीवाल ने बुधवार को मथुरादास माथुर अस्पताल में पाली में फायरिंग में घायल युवकों से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली।