- Hindi News
- नृत्य नाटिका में साकार हुई कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी
नृत्य नाटिका में साकार हुई कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी
जोधपुर| शिवमनाट्यालय की ओर से \\\"निर्मल उत्सव 2014\\\' का आयोजन टाउन हॉल में किया गया। इस मौके पर कलाकारों ने कृष्ण जन्मोत्सव सत्यम-शिवम-सुंदरम को मंच पर साकार किया। संचालिका गुरु मंजूषा सक्सेना और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र नगर द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ ही कार्यक्रम का आगाज हुआ। इस मौके पर सोनाली शर्मा, दीपिका और करिश्मा ग्रुप के द्वारा गणेश स्तुति की गई। अन्य कार्यक्रमों में कलाकार छाए रहे।