पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब रेलवे कर्मचारी भी पास पर जा सकेंगे कटरा

अब रेलवे कर्मचारी भी पास पर जा सकेंगे कटरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयरेलवे के करीब 15 लाख कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर। रेलवे ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर-कटरा मार्ग पर ट्रेनें शुरू करने के बाद आम नागरिकों को टिकट पर सफर करवाना तो शुरू कर दिया, लेकिन रेलवे कर्मचारियों को मिलने वाले पास और रियायती यात्रा पत्र पीटीओ पर इस मार्ग की यात्रा को लेकर संशय बना हुआ था। कर्मचारी पास मांग रहे थे तो कई जोन के अफसर इस बारे में रेलवे बोर्ड से मार्गदर्शन मांग रहे थे। अब रेलवे बोर्ड के संस्थापन निदेशक कल्याण देबाशीष मजूमदार ने सभी महाप्रबंधकों को निर्देश जारी कर कहा है कि जब भी कोई नया रेल मार्ग यात्रियों के लिए शुरू किया जाए, तो बिना किसी अनुमति मार्गदर्शन के रेलवे कर्मचारियों को भी पास पीटीओ देने शुरू कर दिए जाए। यह आदेश दो दिन पहले ही उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन के मंडलों में भी पहुंचा है, जिसके आधार पर अब कर्मचारियों को पास पीटीओ पर उधमपुर-कटरा की सुविधा मिलने लगी है।