पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूलों में आज रहेगा पूर्व परीक्षा अवकाश, प्रश्न पत्र वितरित

स्कूलों में आज रहेगा पूर्व परीक्षा अवकाश, प्रश्न पत्र वितरित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेकी सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न-पत्रों का बुधवार को राजकीय नवीन उच्च माध्यमिक स्कूल में वितरण किया गया। यह परीक्षा शुक्रवार से शुरू होगी। वहीं गुरुवार को स्कूलों में बच्चों का परीक्षा पूर्व अवकाश रहेगा।

डीईओ माध्यमिक गजरा चौधरी ने बताया कि जिला समान परीक्षा योजना माध्यमिक द्वारा नवीं से बारहवीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षा आयोजित होगी। वहीं पहली से आठवीं कक्षा की परीक्षा स्कूल स्तर पर होगी। इसके तहत नवीं से बारहवीं कक्षा के प्रश्न-पत्रों का वितरण न्यू गर्वमेंट स्कूल में किया गया। शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी प्रारंभिक अरविंद कुमार व्यास ने बताया कि गुरुवार को स्टूडेंट्स का परीक्षा पूर्व अवकाश रहेगा।