बैठक का आयोजन
गांवों में झोलाछाप चिकित्सक कर रहे उपचार
निदेशक ने लिया अस्पताल का जायजा
बाइक की टक्कर से एक की मौत
आऊ| चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप चिकित्सकों का जाल फैलता जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ये नीम-हकीम बिना किसी डिग्री खुलेआम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। ये नीम-हकीम छोटी से हर बड़ी बीमारियाें का उपचार करने का दावा करते हैं। इसी प्रकार आऊ क्षेत्र में आने वाले गांव भोजासर, घंटियाली, चाखू, चिमाणा, लुणा, मियाकाेर आदि क्षेत्र में इन झोलाछाप नीम-हकीमों का आतंक छाया हुआ है। कैलाश मोदी खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी बाप ने बताया कि बाप क्षेत्र के घंटियाली, चाखू, चिमाणा, लुणा, मियाकोर गांवों की नीम-हकीमों की लिस्ट बना दी गई है। इसकी एक प्रतिलिपि एसएचओ( पुलिस थाना) चाखू में दे दी गई है। इसके आधार पर इन नीम-हकीमों के पास डिग्री के प्रमाण-पत्रों की जांच की जाएगी तथा जिनके पास उपचार करने का प्रमाण पत्र नहीं पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।