पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महापौर बनाया यही है बड़ा सम्मान: ओझा

महापौर बनाया यही है बड़ा सम्मान: ओझा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लूणीपंचायत समिति की ओर से बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में जोधपुर महापौर घनश्याम ओझा, जोधपुर सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत, उन बोर्ड के अध्यक्ष जसवंतसिंह का सम्मान किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए महापौर ओझा ने कहा कि वे जोधपुर को स्मार्ट सीटी बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे।जनता ने उन्हें महापौर बना दिया वहीं बड़ा सम्मान है। इस दौरान जोधपुर सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत ने कहा कि स्कील इंडिया योजना से मेक इन इंडिया ऐसी योजनाएं है जो आने वाले समय में भारत का भविष्य तय करेगी। लूणी विधायक जोगाराम पटेल ने कहा कि आने वाले समय में विकास के सभी कार्य ग्राम पंचायतों के माध्यम से ही होंगे ग्राम पंचायतों के माध्यम से जो कार्य होते है वे सही गुणवत्ता वाले होते है। इस अवसर पर जोधपुर जिला कलक्टर प्रीतम बी यशवंत ने एम पॉवर के बारे में बताते हुए कहा कि इस समय मंच पर तीन एम है पहला एम मेयर, दूसरा एम एमपी तीसरा एम एमएले है ऐसे में विकास का पहिया कभी रुक नहीं सकता है।

कार्यक्रम को लूणी पंचायत समिति प्रधान तुलसीराम मेघवाल, पूर्व भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राघवेंद्रप्रताप सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री पूर्व प्रधान शैलाराम सारण, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किशोर प्रजापति, लूणी मण्डल अध्यक्ष घेवरराम विश्नोई, जोधपुर जिला भाजपा महामंत्री परीक्षितसिंह चांपावत, शहर जिला महामंत्री पुखराज जांगिड़, भाजपा नेता डा. गुलाबसिंह चौहान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कृषि मंडी डायरेक्टर छोटूसिंह राठौड़ खीवराज जांगिड़ ने किया। इस अवसर अतिथियों ने पंचायत समिति परिसर में बनने वाले बैंक भवन का शिलान्यास किया।

सम्मान समारोह में चली राजनीति की बातें: वैसे तो कहने को यह जनप्रतिनिधियो का सम्मान समारोह था लेकिन अधिकांश वक्ताओं ने बातों ही बातों में आने वाले पंचायत चुनावों में भाजपा को जीत दिलाने की बात कही।

खर्चाकम करो: लूणीविधायक जोगाराम पटेल ने कहा कि आने वाले चुनावों में खर्चा कम कराओ यदि खुद चुनाव लड़ रहे हो तो खर्चा कम करो।