- Hindi News
- राज्य जूनियर वुशू में जयपुर ने दबदबा कायम रखा
राज्य जूनियर वुशू में जयपुर ने दबदबा कायम रखा
जयपुरके खिलाड़ियों ने यहां चल रही आठवीं राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी अपना दबदबा कायम रखते हुए अपने-अपने मुकाबले जीते और पहले नंबर रहे।
56 किग्रा भार वर्ग मेें जयपुर के आशीष वर्मा ने श्रीगंगानगर के अकरम अली को अभिजीत ने बीकानेर के जितेंद्र को हराया। जोधपुर के रोहित शर्मा ने हनुमानगढ़ के राजेंद्र कुमार को, अजमेर के आजाद खान ने भरतपुर के ओम प्रकाश को मात दी।
60 किग्रा भार वर्ग में जयपुर के मोहित सिंह ने पाली के सुमित सिंह को, जोधपुर के अविनाश चौहान ने चूरू के सुरेश कुमार सैनी को, जयपुर के विश्वजीत ने बीकानेर के नीरज को, भरतपुर के विक्रम सिंह ने झुंझुनंू के विकास कुमार को, हनुमानगढ़ के जोरावर सिंह ने वेद प्रकाश को हराया।
65 किग्रा भार वर्ग में जयपुर के नरेंद्र ने बीकानेर के प्रशांत को, श्रीगंगानगर के मनदीप भट ने झुंझुनू के चंदन को, हनुमानगढ़ के सौरभ प्रकाश ने भरतपुर के नरेंद्र मीना को, श्रीगंगानगर के योगेश ने झुंझुनू के अमर सिंह को, जयपुर के गुरविंदर ने सीकर के शौर्य शर्मा को हराया।
70 किग्रा भार वर्ग में जयपुर के मुकेश ने सीकर के विक्रम सिंह को, बीकानेर के पवन ने चुरू के सीताराम को, जयपुर के नरेंद्र चौधरी ने सीकर के सुमित को करारी शिकस्त दी।
75 किग्रा भार वर्ग में कोटा के अभिषेक ने उदयपुर के प्रवीन गुज्जर को, जोधपुर के सोहन राम ने हनुमानगढ़ के महेश को हराया। 80 किग्रा भार वर्ग में बीकानेर के ललित ने श्रीगंगानगर के धारा मीर को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।