पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्वर डाउन, बीएसएनएल सेवा ठप

सर्वर डाउन, बीएसएनएल सेवा ठप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
25 हजार जमा करवाने के बाद भी चार माह से नहीं मिल रही सूचना

आपत्तियों की सुनवाई के लिए अधिकारी नियुक्त

नहीं मिली मंदिर से चुराई मूर्तियां

फलौदी | शहरकी भैया नदी स्थित द्वारकाधीश मंदिर से मूर्तियों की चोरी की वारदात के बाद 24 घंटे में वारदात का खुलासा करने का आश्वासन देने वाली पुलिस की कार्यप्रणली पर अब लोग सवाल उठा रहे हैं। पुलिस के रवैये से आहत मंदिर ट्रस्टियों श्रद्धालुओं ने बुधवार सुबह प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इन लोगों का कहना है कि तीन दिन बाद भी चोरों का सुराग नहीं लगा है। गत 7-8 दिसंबर की रात अज्ञात चोर ताले तोड़कर मंदिर से पुरा महत्व की अष्ट धातू की भगवान विष्णु रूकमणीजी, राधा-कृष्ण, लड्डू गोपाल की 2 बड़ी 4 छोटी मूर्तियों के साथ चांदी के मुकुट, लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां मय चांदी के सिंहासन तथा दो सौ वर्ष से अधिक पुराना एक तांबे का सिक्का चुरा कर ले गए थे। आरोप है कि पुलिस ने इसकी एफआईआर के मूल स्वरूप को ही बदल दिया। ज्ञापन देने वालों में ट्रस्टी रमेश थानवी, पन्नालाल व्यास पार्षद, प्रेमनारायण व्यास, अमृतलाल व्यास, सत्यनारायण, कन्हैयालाल व्यास, शिविर बोहरा सहित कई लोग मौजूद थे।