पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य वुशू में जयपुर का दबदबा कायम

राज्य वुशू में जयपुर का दबदबा कायम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुरके खिलाड़ियों ने यहां चल रही 8वीं राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी अपना दबदबा कायम रखते हुए अपने-अपने मुकाबले जीते और पहले नंबर रहे। वहीं श्रीगंगानगर के मनदीप, राजेश योगेश ने शानदार पंच मारकर अगले दौर में प्रवेश किया।

56 किग्रा. भार वर्ग मेें जयपुर के आशीष वर्मा ने श्रीगंगानगर के अकरम अली को तथा अभिजीत ने बीकानेर के जितेंद्र को मात दी।

60 किग्रा. भार वर्ग में जयपुर के मोहित सिंह ने पाली के सुमित सिंह को, जबकि विश्वजीत ने बीकानेर के नीरज को हराया। वहीं 65 किग्रा. भार वर्ग में नरेंद्र ने बीकानेर के प्रशांत को और गुरविंदर सिट ने सीकर के शौर्य शर्मा को शिकस्त दी।

70 किग्रा. भार वर्ग में जयपुर के मुकेश ने सीकर के विक्रम सिंह को, बीकानेर के पवन ने चूरू के सीताराम को, जोधपुर के जितेंद्र सिंह ने हनुमानगढ़ के प्रदीप सिंह को, जयपुर के नरेंद्र चौधरी ने सीकर के सुमित को करारी शिकस्त दी। 75 किग्रा. भार वर्ग में कोटा के अभिषेक ने उदयपुर के प्रवीन गुज्जर को, जोधपुर के सोहन राम ने हनुमानगढ़ के महेश को हराया। 80 किग्रा. भार वर्ग में बीकानेर के ललित ने श्रीगंगानगर के धारा मीर को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।