किशनगढ़ हवाई पट्टी पर उतरा लड़ाकू विमान
मदनगंज-किशनगढ़। द्वितीयविश्व युद्ध में शामिल रह चुका भारतीय वायुसेना का छोटा लड़ाकू विमान टाइगर मॉथ शनिवार को दिल्ली से जाेधपुर जाते किशनगढ़ हवाई पट्टी पर उतरा। इस दौरान वायुसेना के आला अधिकारी उनके साथ थे। करीब आधे घंटे तक ईंधन भराने के बाद टाइगर मॉथ जोधपुर की ओर उड़ान भर गया। इस दौरान भारी पुलिस लवाजमा सुरक्षा की दृष्टि से तैनात था। जानकारी के अनुसार वर्ष 1939 में बने लड़ाकू विमान टाइगर मॉथ ने आखिरी बार 1952 में भरी थी। उसके 60 साल बाद इसे 20 जनवरी 2013 को फिर से उड़ाया गया था। दिल्ली से जाेधपुर जाने के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में ईंधन भरवाने के लिए सुबह करीब 10.45 बजे हैलिकॉपटर के साथ किशनगढ़ हवाई पट्टी पर उतारा गया।