चुराई बाइक पर महिला का पीछा कर बैग लूटा
क्राइम रिपोर्टर. जोधपुर. शहरमें दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला का बैग और नर्सिंगकर्मी का पर्स लूट लिया। इनमें से महिला के साथ लूट करने वाले बदमाशों ने लूट से कुछ दिनों पहले बाइक चुराई थी। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए वारदात में चोरी की बाइक काम में ली। शास्त्री नगर पुलिस ने बताया कि शास्त्री नगर में ई-56 निवासी निलेश भंसाली ने पुलिस में रिपोर्ट दी उसकी प|ी अनिता भंसाली उसकी बहन अलका पारीक स्कूटर पर शनिवार दोपहर डी सेक्टर 55 में रहने वाले उनके रिश्तेदार के यहां जा रहीं थीं। रास्ते में तीन बाइक सवार बदमाशों ने उसकी प|ी का बैग लूट लिया। बैग में करीब 10 हजार रुपए और दस्तावेज थे। वहीं दूसरी तरफ कोटा में इटावा निवासी विनोद कुमार पुत्र धनालाल मीणा ने पुलिस में रिपोर्ट दी कि वह 7 सेक्टर में किराए के कमरे में रहता है और एमडीएम अस्पताल में नर्सिंगकर्मी हैं। गत गुरुवार रात को वह एमडीएम अस्पताल से अपने कमरे पर पैदल जा रहा था। इस दौरान 7 सेक्टर एसबीआई बैंक के पास बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर उसके दो मोबाइल और पर्स लूट लिया।
पहलेकोचिंग सेंटर के बाहर से बाइक चुराई, फिर महिला को लूटा : पुलिसने बताया कि अनिता भंसाली ने अपने साथ हुई लूट की वारदात के बदमाशों की बाइक के नंबर बताए थे। बाइक के नंबरों की जांच पड़ताल की तो पता लगा कि इसकी चोरी की रिपोर्ट कुछ दिनों पहले एक युवक ने दी थी। बदमाशों ने गत चार फरवरी को दल्लेखां चक्की के पास स्थित एक कोचिंग सेंटर की पार्किंग में से शंकर सिंह की बाइक चुराई थी।
इसी तरह चौहाबो पुलिस ने बताया कि भोपालगढ़ में राइकाबाग कॉलोनी निवासी कोजाराम ने पुलिस में रिपोर्ट दी कि वह गुरुवार को एक शादी समारोह में शरीक होने डीपीएस चौराहा के पास स्थित विनायक गार्डन गए थे। जहां से देर रात उसकी बोलेरो चोरी हो गई।