पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिटीबस में यात्री की जेब कटी, चोरियों का सिलसिला नहीं थमा

सिटीबस में यात्री की जेब कटी, चोरियों का सिलसिला नहीं थमा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में सिटीबस में यात्रियों की जेब काटने का सिलसिला जारी है। इसके साथ ही चोरियों की वारदातों पर भी अंकुश नहीं लग पाया है।

सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि मथानिया में तिंवरी निवासी भोमसिंह पुत्र सोहन सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दी कि शुक्रवार दोपहर वह सिटी बस में नई सड़क से 12वीं रोड चौराह जा रहा था। इस दौरान रास्ते में एक युवक ने शनिश्चरजी के थान के पास उसकी जेब काट 15500 रुपए चुरा लिए। पुलिस ने पीड़ित के बताए हुलिए के आधार पर आरोपी दिल्ली निवासी ढोलीराम पुत्र शंकरलाल को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। इसी तरह प्रताप नगर पुलिस ने बताया कि बोरुंदा निवासी अमित टाक पुत्र ओमप्रकाश टाक ने पुलिस में रिपोर्ट दी कि वह किसी काम से शुक्रवार को सूरसागर स्थित होटल सिद्धार्थ आया हुआ था। जहां उसने अपनी कार होटल के बाहर पार्क की थी। रात करीब 10:30 बजे किसी ने उसकी कार से दो मोबाइल, 3500 रुपए की नकदी और कपड़ों से भरा बैग चुरा लिया। पुलिस ने बताया कि महामंदिर पृथ्वीपुरा रसाला रोड 153 निवासी पृथ्वीराज पुत्र रमेशचन्द्र मेवाड़ा ने पुलिस में रिपोर्ट दी कि उसकी टैम्पो स्टैंड प्रताप नगर के पास शराब की दुकान है। शुक्रवार रात को चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर अंदर रखे विभिन्न ब्रांड के 2 हजार पव्वे चुरा लिए। इसकी अनुमानित कीमत करीब 33 हजार रुपए हैं।