पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कनेक्शन के नाम परिवर्तन में उपभोक्ता लगा रहे चक्कर

कनेक्शन के नाम परिवर्तन में उपभोक्ता लगा रहे चक्कर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| ऑयलकंपनियां डीबीटीएल (पहल) योजना से उपभोक्ताओं को जोड़ने के लिए पूरे प्रयासों में जुटी हैं। लेकिन गैस एजेंसियों में सभी श्रेणी के नाम परिवर्तन के मामले में लगातार इंकार करने से लोगों की परेशानियां भी बढ़ रही हैं। इस वजह से पहल योजना का लक्ष्य भी निर्धारित समय पर पूरा नहीं हो रहा है। बीपीसीएल एचपीसीएल से जुड़ी गैस एजेंसियों में नाम परिवर्तन करवाने वाले लोगों को ज्यादा चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इन दोनों कंपनियों की अधिकांश एजेंसियों पर किसी मृतक उपभोक्ता के परिवारजनों के नाम के कनेक्शन में जरूर नियमानुसार नाम परिवर्तन किए जा रहे हैं, जबकि दूसरी सभी श्रेणी में नाम परिवर्तन करने से इंकार किया जा रहा है।

नामपरिवर्तन सभी श्रेणी में होंगे| डीबीटीएलयोजना के जिला समन्वयक पीके शर्मा का कहना है कि नाम परिवर्तन सभी श्रेणी में किया जा रहा है। किसी एजेंसी पर संचालक या उसके कर्मचारी मना करते हैं तो अनुचित है। गैस एजेंसी संचालकों को समस्या सुनकर इस संबंध में सीधे निर्देश देकर पाबंद किया जाएगा।