पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर्ट कमिश्नर ने किया स्कूल कैम्पस का मौका मुआयना

कोर्ट कमिश्नर ने किया स्कूल कैम्पस का मौका-मुआयना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त किए कोर्ट कमिश्नर अधिवक्ता सीएस कोटवानी ने शनिवार को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पहला पुलिया क्षेत्र स्थित सरकारी स्कूल परिसर का मौका-मुआयना कर कॉलेज के लिए जरूरी सुविधाओं का जायजा लिया। कोर्ट कमिश्नर मंगलवार को कोर्ट के समक्ष सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट पेश करेंगे। मौका-मुआयना के दौरान याचिकाकर्ता सरकार दोनों के अधिवक्ता साथ थे।

हाईकोर्ट के न्यायाधीश अरुण भंसाली ने चैनपुरा से सरकारी कॉलेज को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पहला पुलिया क्षेत्र स्थित सरकारी स्कूल परिसर में शिफ्ट करने के विरुद्ध दायर याचिका की सुनवाई करते हुए शुक्रवार को इस मामले में तथ्यात्मक रिपोर्ट के लिए कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया था। इसी सिलसिले में कोर्ट कमिश्नर सुबह ग्यारह बजे स्कूल परिसर पहुंचे। उन्होंने याचिकाकर्ता के अधिवक्ता प्रीतम सोलंकी और सरकार की ओर से अधिवक्ता सज्जनसिंह राठौड़ की मौजूदगी में डेढ़-दो घंटे तक मौका-मुआयना कर परिसर में कक्षा-कक्ष, खेल मैदान, ओपन स्पेस, लैब के लिए कक्ष और टॉयलेट सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।

कोर्ट कमिश्नर ने कक्षा-कक्ष की साइज नोट करने के साथ रिपोर्ट में संलग्न करने के लिए फोटोग्राफ्स भी खिंचवाए। इस दौरान कॉलेज प्राचार्य शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। अब इस मामले में मंगलवार को सुनवाई होगी।