पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम की पहली मंजिल से कूदने लगा वृद्ध, कर्मचारियों ने बचाया

निगम की पहली मंजिल से कूदने लगा वृद्ध, कर्मचारियों ने बचाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. सोनाराम पिछले कई दिनों से निगम में सरस्वती नगर के सेक्टर सी में कब्जाशुदा भूखंड 87 की लीज डीड करवाने के लिए रहा था। वह लीज बाबू आेमप्रकाश से मिला, लेकिन जब कागजात जांचे तो लाइसेंस में काटछांट देखकर उसे आयुक्त के पास भेज दिया। आयुक्त के पास जाकर उसने लीज डीड जारी करने की पत्रावली चलाने को कहा तो आयुक्त ने कहा कि उसकी पत्रावली अभी जेडीए से नहीं आई है, तीन-चार दिन बाद आना। इसी बात से वह नाराज हो गया।

पत्रावली जेडीए भेजने की बात कही, लेकिन नहीं माना

लीज शाखा के बाबू आेमप्रकाश ने बताया कि उक्त भूखंड पर सोनाराम का कब्जा है। वह लीज डीड के लिए आया था। उसे बताया कि इस योजना क्षेत्र की पत्रावली संपत्ति रजिस्टर जेडीए से निगम में भेजे गए हैं, लेकिन वह यह बात मानने के लिए तैयार ही नहीं हुआ। बाद में आयुक्त कक्ष में जाकर बोला, लीज नहीं जारी की तो फांसी लगाकर या कूदकर मर जाऊंगा।