- Hindi News
- जेएनवीयू। बीए फर्स्ट ईयर के प्राइवेट स्टूडेंट्स की परीक्षाएं आज से
जेएनवीयू। बीए फर्स्ट ईयर के प्राइवेट स्टूडेंट्स की परीक्षाएं आज से
एजुकेशन रिपोर्टर.जाेधपुर| जेएनवीयूसे संबद्ध संभाग के कॉलेजों में जेएनवीयू पाठ्यक्रम के बीए प्राइवेट स्टूडेंट्स की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू होगी। बीए फर्स्ट ईयर की परीक्षा गुरुवार, सैकंड ईयर की शुक्रवार फाइनल की शनिवार से शुरू होगी। फर्स्ट सैकंड ईयर की परीक्षा दोपहर 3 से शाम 6 बजे की पारी और फाइनल ईयर की परीक्षा सुबह 7 बजे से 10 बजे की पारी में होगी। परीक्षा समन्वयक प्रो. जेताराम विश्नोई ने बताया कि स्नातक के कुछ विषयों जैसे सामान्य हिन्दी-अंग्रेजी, पर्यावरण, राजनैतिक विज्ञान, हिन्दी साहित्य, समाज शास्त्र इतिहास परीक्षा होगी। 14 परीक्षा केंद्र जोधपुर शहर 28 संभाग के अन्य जिलों में बनाए गए हैं। नकल रोकने के लिए छह उड़नदस्ते गठित किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा समन्वयक प्रो. जेताराम विश्नोई ने बताया कि वाट्सएप के जरिये प्रश्न पत्र बाहर भेजे जा सकते हैं, इसलिए सभी केंद्राधीक्षकों को मोबाइल के साथ प्रवेश की अनुमित नहीं दी है।