पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भागवत कथा महोत्सव की पूर्ण आरती

भागवत कथा महोत्सव की पूर्ण आरती

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भागवत कथा महोत्सव की पूर्ण आरती

श्रीमद्भागवतसप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव समिति की ओर से मंडोर स्थित ढाणाबेरा, चैनपुरा में भागवत कथा महोत्सव की पूर्ण आरती बुधवार को हुई। इस अवसर पर “माली सैनी संदेश-2015’ पुस्तक का लोकार्पण किया गया। संयोजक राधेश्याम सांखला ने बताया कि सात दिवसीय समारोह में संत रामप्रसाद महाराज ने भक्तिरस की सरिता बहाई। बुधवार को पूर्ण आरती के दौरान जगदीश देवड़ा, जयसिंह गहलोत, अशोक गहलोत, अमृतलाल, सीताराम, घनश्याम, मानसिंह, कानसिंह, प्रदीप, बलवीर सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

हजरतपीर ईसादादा का उर्स 16 को

बालोतरारोड लूणावास चारणा स्थित दरगाह हजरत पीर ईसादादा का 18वां सालाना उर्स 16 फरवरी को अकीदत एहतराम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दरगाह कमेटी के प्रवक्ता बक्सुदीन छीपा ने बताया कि इस अवसर पर कव्वाल शौकत अंदाज एंड पार्टी का कव्वाली कार्यक्रम होगा। इस दौरान तकरीर लंगर भी होगा।

रक्षाप्रयोगशाला में विज्ञान प्रश्नोत्तरी आयोजित

रक्षाप्रयोगशाला जोधपुर में विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 9वीं तथा 11वीं के स्टूडेंट्स ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जैसलमेर, बालेसर तिंवरी के विद्यार्थी भी सम्मिलित हुए। प्रतियोगिता के साथ रक्षा प्रयोगशाला में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें सोलर एनर्जी, कूल जैकेट, यूएवी नेत्रा, आईआर कैमरा, बीटा लाइट, मार्किंग डिवाइस, जल शुद्धिकरण से संबंधित मॉडल प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को रक्षा प्रयोगशाला के सह निदेशक जीएल बाहेती ने प्रशस्ति पत्र दिए।

छात्राओंको दी यातायात नियमों की जानकारी

जालोरीगेट स्थित छगनराज चौपासनी वाला, राबाउमा विद्यालय में बुधवार को सुनीता टीवीएस की ओर से रोड सेफ्टी कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजक नारायण चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर छात्राओं को यातायात संबंधी एवं सड़क पर सुरक्षित कैसे चले के बारे में स्लाइड प्रदर्शन द्वारा विभिन्न जानकारी दी गई। अंत में शाला की प्रधानाचार्य रमा आसनानी ने आभार जताया।

वेलेंटाइन-डेका बहिष्कार करेगा चिंतामणी पार्श्व मंडल, बैठक में लिया निर्णय

चिंतामणीपार्श्व मंडल की ओर से वेलेंटाइन-डे का बहिष्कार किया जाएगा। मंडल प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों को फायदा पहुंचाने युवा पीढ़ी को भ्रमित करने के उद्देश्य से देश में वेलेंटाइन-डे का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। वेलेंटाइन-डे के बहिष्कार करने को लेकर बुधवार को आयोजित बैठक में अनिल मेहता, जवरीचंद भंडारी, उम्मेदराज रांका, आलोक पारख आदि उपस्थित थे।