पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित

पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कम्युनिटी रिपोर्टर | जोधपुर

पं.दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय की 47वीं पुण्यतिथि बुधवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर टाउन हॉल में राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें वक्ताओं ने पं. उपाध्याय के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सात लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न हिस्सों से अनेक कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इस अवसर पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की भतीजी मधु शर्मा, नीरज चतुर्वेदी, विक्रम सिंह पंवार, कुलदीप राणा, अशोक वैष्णव, विजयसिंह परिहार महिला जिलाध्यक्ष सुमन अग्रवाल, विष्णुचंद प्रजापति, सुमन सैन आदि उपस्थित थे।

आयोजक गिरीश माथुर ने बताया कि सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में शहर विधायक कैलाश भंसाली विहिप के प्रो. भवानीलाल माथुर सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर कस्टम डिप्टी कमिश्नर नीतू सिंह, जूडो कराटे में वीना चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीके माथुर, डॉ. दीपक श्रीवास्तव, डॉ. दीपक शर्मा, महादेव व्यायामशाला, आपदा प्रबंधन में साहसिक कार्यों के लिए गुलजार अहमद, न्यायिक सेवा में सागर माथुर को मंच की ओर से पुरस्कृत किया गया।

विधायक सूर्यकांता व्यास ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

पंडितजी की स्मृति में यहां भी हुए कार्यक्रम

पं.दीनदयाल उपाध्याय वाचनालय समिति की ओर से बुधवार को उपाध्याय की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर अध्यक्ष गणपत सुराणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चौहाबो 16 सेक्टर स्थित दीनदयाल उपाध्याय वाचनालय में उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बंशीलाल चौपड़ा, डॉ. सुरेश जैन, ओपी कश्यप, राजकुमार शर्मा, तनसुखलाल सांखला, नाथूराम विश्नोई सहित अनेक लोग उपस्थित थे।