- Hindi News
- धूमधाम से हुई गौरीशंकर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा
धूमधाम से हुई गौरीशंकर मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा
कम्युनिटी रिपोर्टर | जोधपुर
एयरफोर्सएरिया में शिवशक्ति नगर के नजदीक स्थित श्रीगौरीशंकर शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा धूमधाम से हुई। दिनभर कई अनुष्ठान हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडितों के सान्निध्य में कार्यक्रम हुए। मंदिर समिति के प्रवक्ता अशोक बोराणा ने बताया कि पिछली गणेश चतुर्थी को मंदिर की नींव संत गुरुदेव जगदीश महाराज ने रखी थी। इसके बाद से उन्होंने और सूरदास महाराज ने अखंड पूजा शुरू की। मूर्ति स्थापना संत हंसराज महाराज के सान्निध्य में हुई। कार्यक्रम में संत कमलानंद पुरी महाराज भी शामिल हुए। इस दौरान समिति के सोहन विश्नोई, कैलाश बोराणा, रणजीत पुरी गोस्वामी तनवीर बोराणा उपस्थित थे। क्षेत्रवासियों अौर पार्षद प्रदीप बेनीवाल ने संतों का स्वागत किया।