पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आश्वासन पर परिजनों ने 30 घंटे बाद उठाए शव

आश्वासन पर परिजनों ने 30 घंटे बाद उठाए शव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| डांगियावासथाना क्षेत्र में बीनावास पुलिया के पास जीप-ट्रक की भिड़न्त में तीन युवकों की मौत के मामले में बुधवार को पुलिस ने हादसे की जांच करवा आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मृतकों के परिजनों ने एमडीएम हॉस्पिटल की मोर्चरी से शव उठाए। परिजनों ने हादसे में घायल दाे युवकों पर तीनों की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात बीनावास पुलिया के पास जीप-ट्रक की टक्कर में चांदेलाव निवासी अशोक सुथार, अशोक जाट शंभूसिंह की मौत हो गई थी। मृतकों के परिजनों ने इस हादसे में घायल कुलदीप सिंह त्रिलोक सिंह पर तीनों की हत्या कर वारदात को हादसे का रूप देने का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया। बुधवार को परिजन डीसीपी (पूर्व) राहुल जैन को ज्ञापन सौंपने गए, लेकिन वे नहीं मिले तो उन्होंने एडीसीपी (पूर्व) कैलाशसिंह सांदू को ज्ञापन सौंपा।

पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर शाम साढ़े चार बजे शव उठा लिए गए।