छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन
जोधपुर| जेएनवीयूपुराना परिसर स्थित छात्र संघ कार्यालय का बुधवार को सैनाचार्य अचलानंद महाराज ने उद्घाटन किया। कला संकाय उपाध्यक्ष भवानी सिंह रायमलवाड़ा सचिव कृपाल सिंह बालेसर ने बताया कि “स्मृतियां’ कार्यक्रम के समापन समारोह में छात्रसंघ अध्यक्ष भोमसिंह राठौड़ की स्मृति में वाटिका नेत्रहीन स्टूडेंट्स के लिए ऑडियो लाइब्रेरी का शिलान्यास किया गया। समारोह में एबीवीपी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत घोष, केएन गर्ल्स कॉलेज की निदेशक प्रो.कल्पना राजपुरोहित, पार्षद चैनसिंह इंदा, डॉ.गजेसिंह राजपुरोहित, प्रतापसिंह, मूलसिंह सेतरावा, चंद्रवीर सिंह बड़ला, भूपेंद्र सिंह सांकड़ा, बलवीर सिंह टेकरा, राजेश गुर्जर, महेंद्र कटारिया, मयंक रांकावत, हिमांशु सोनी आदि छात्रनेता छात्र-छात्राएं मौजूद थे।