- Hindi News
- मजदूर ने की खुदकुशी, नागादड़ी में वृद्ध का शव मिला
मजदूर ने की खुदकुशी, नागादड़ी में वृद्ध का शव मिला
जोधपुर| बासनीथाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर खेराजराम पुत्र भूराराम जाट ने मंगलवार रात फंदा लगा खुदकुशी कर ली। वहीं मंडोर में नागादड़ी में एक वृद्ध का शव मिला। वहीं दूसरी तरफ मंगलवार सुबह स्कूटी सवार वृद्ध की सिटी बस की चपेट में आने से मौत हो गई। बासनी पुलिस ने बताया कि पोकरण निवासी भूराराम जाट ने पुलिस में रिपोर्ट दी कि उसका भाई कृष्णा नगर ए-24 निवासी खेराजराम पुत्र देवाराम जाट फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। मंगलवार रात उसने फंदा लगा खुदकुशी कर ली। वहीं दूसरी तरफ मंडोर पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह सूचना मिली कि नागादड़ी में एक वृद्ध का शव पानी में पड़ा है। शास्त्री नगर पुलिस ने बताया कि चौहाबो निवासी अपार सिंह (68) पुत्र सुंदरसिंह मंगलवार सुबह अपनी प|ी भगवत कंवर के साथ स्कूटी पर दल्ले खा चक्की चौराहा के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान एक नंबर रूट की सिटी बस की चपेट में आने से अपारसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी प|ी को हल्की चोटें आई हैं।