पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेडियो में अफीम छुपा ले जा रहा था बस में सवार तस्कर, पकड़ा गया

रेडियो में अफीम छुपा ले जा रहा था बस में सवार तस्कर, पकड़ा गया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडोरथाना पुलिस ने रोडवेज बस में बुधवार को रेडियो में अफीम का दूध छुपाकर ले जा रहे तस्कर को पकड़ा। पूछताछ के बाद उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस तीनों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

जोधपुरसे नागौर जा रही बस में सवार था| एडीसीपी(पूर्व) कैलाशसिंह सांदू ने बताया कि बुधवार सुबह जोधपुर से नागौर जा रही रोडवेज बस में एक तस्कर द्वारा अफीम ले जाने की सूचना मिली। इस पर एसीपी (मंडोर) जसवंत सिंह, मंडोर थानाधिकारी अनवर खां, कांस्टेबल ओमप्रकाश महिपाल ने ओसियां फांटे के पास बस को रुकवाया। उसमें बैठे हनुमानगढ़ के सोजीसिंह पुत्र कल्याणसिंह की तलाशी ली, लेकिन उसके पास एक थैली के अलावा कुछ नहीं मिला। इस पर पुलिस लौटने लगी, तभी थैली में पड़े रेडियो की तरफ ध्यान जाने पर उसकी तलाश ली गई, तो उसमें 200 ग्राम अफीम का दूध मिला।

शेरगढ़के तस्कर से 26 हजार में खरीदी| पूछताछमें उसने शेरगढ़ के चाबा निवासी शैतानसिंह पुत्र राजूसिंह से 26 हजार में अफीम खरीदने की बात कही। इस पर पुलिस ने शैतानसिंह को गिरफ्तार किया। शैतानसिंह ने फिटकासनी में सीवरों की ढाणी निवासी पप्पूराम पुत्र श्रीराम विश्नोई से 21 हजार में अफीम खरीदना बताया। इसके बाद पुलिस ने पप्पूराम को भी गिरफ्तार कर लिया।

रोडवेज में रेडियो में अफीम का दूध छुपाकर ले जा रहे तस्कर को पकड़ा। पूछताछ के बाद उसके दो साथियों को भी पकड़ा।