पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्लाइंग टीम पर बदमाशों का हमला

फ्लाइंग टीम पर बदमाशों का हमला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर. जोधपुर | डीपीएसचौराहा के पास मंगलवार रात दो पक्षों में झगड़े की सूचना पर मौके पर गई चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने की फ्लाइंग टीम पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में फ्लाइंग टीम के ड्राइवर के सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने हमले के बाद मौके से फरार हुए आधा दर्जन बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौहाबो पुलिस फ्लाइंग टीम इंचार्ज एएसआई तनसिंह ने बुधवार को पुलिस में रिपोर्ट दी कि वह थाने से फ्लाइंग टीम कांस्टेबल बजरंगलाल, ड्राइवर अमराराम के साथ रात 7:30 बजे क्षेत्र में गश्त के लिए निकले थे। इस दौरान रात 11:30 बजे डीपीएस चौराहा के पास एक राहगीर ने सूचना दी कि कुछ लोग उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। इस पर टीम के नागणेचा होटल के पास पहुंचने पर अणदाराम ने बताया कि कुछ बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की है और उनका पीछा कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने पीड़ित की निशानदेही पर रोड के पास एक टैंकर के पीछे खड़े पश्चिम बंगाल निवासी फेजूल हुसैन, राहुल, अजहर अली, अब्दुल शहीद उनके साथियों से पूछताछ की तो उन्होंने फ्लाइंग टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में राहुल ने लोहे की राड से अमराराम के सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और अपने साथियों के साथ फरार हो गया। पुलिस टीम ने घायल कांस्टेबल का एमडीएम अस्पताल में इलाज करवाया, जहां उसके सिर पर तीन टांके आए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।