पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तय होगी विकास की 5 प्राथमिकताएं : खींवसर

तय होगी विकास की 5 प्राथमिकताएं : खींवसर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| जिलाप्रभारी उद्योग मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिले के विकास पर विचार विमर्श करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले के विकास के लिए पांच प्राथमिकताएं तय की जाएगी। बजट के माध्यम से क्रियान्वयन के लिए सूची मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी। इसमें प्रमुख रूप से सीवरेज, नए एयरपोर्ट के लिए भूमि, एम्स रोड, ग्रामीण जल प्रदाय योजना, चिकित्सा, शिक्षा, मिसिंग लिंक रोड्स, विद्युत तंत्र में से पांच प्राथमिकताएं तय होगी। यह काम प्रभारी सचिव कलक्टर करेंगे। बैठक में विभिन्न योजनाओं के बारे में विचार-विमर्श भी किया।

सांसदों, विधायकों, महापौर एवं प्रधानों ने विकास कार्यों के बारे में जानकारियां दी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रत्येक माह में एक बैठक आयोजित कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से विचार विमर्श करके समीक्षा की जाएगी। जिला प्रभारी सचिव दीपक उप्रेती ने भी जिला कलेक्टर एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों से एक अन्य बैठक में विचार विमर्श किया और विभिन्न योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा की। खींवसर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत पीपी चौधरी, विधायक सूर्यकांता व्यास, पब्बाराम विश्नोई कमसा, जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, महापौर घनश्याम ओझा, पंचायत समितियों के प्रधान, जिला प्रभारी सचिव दीपक उप्रेती, कलेक्टर डा0 प्रीतम बी.यशवंत अन्य अधिकारी मौजूद थे।