- Hindi News
- परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित होंगे
परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित होंगे
परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित होंगे
जोधपुर| परिवारकल्याण कार्यक्रम के तहत जिले में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर इस माह समयबद्ध स्वैच्छिक नसबंदी शिविरों का आयोजन किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ. युद्धवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि 13, 20 एवं 27 फरवरी को बिलाड़ा, शेरगढ़ में नसबंदी शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 14 को बनाड़, बालेसर, देचू, 21 28 को बनाड़ बालेसर, 16 को पीपाड़, मथानिया, 17 को ओसियां, सालावास, लूणी, 18 को झंवर, लोहावट, भोपालगढ़, फलौदी, महिलाबाग, 25 को भोपालगढ़, फलौदी, महिलाबाग में, 19 को आगोलाई तथा 21 को बाप एवं 28 फरवरी को सेतरावा में शिविर आयोजित होंगे। उम्मेद अस्पताल, जिला अस्पताल पावटा, सेटेलाइट अस्पताल मंडोर में प्रतिदिन तथा महिलाबाग अस्पताल में प्रत्येक बुधवार को परिवार कल्याण की सेवाएं उपलब्ध हैं।