- Hindi News
- सरस डेयरी लगाएगी ‘मिल्को स्कैन’ मशीन, जल्दी ही शहरवासी दूध की निशुल्क जांच करवा सकेंगे
सरस डेयरी लगाएगी ‘मिल्को स्कैन’ मशीन, जल्दी ही शहरवासी दूध की निशुल्क जांच करवा सकेंगे
पश्चिमीराजस्थान दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. (जोधपुर सरस डेयरी) की ओर से जल्दी ही शहरवासियों के लिए दूध जांच की सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। डेयरी परिसर स्थित पुरानी लैबोरेट्री को नया रूप देने का कार्य अंतिम चरण में है, इसमें अत्याधुनिक कंप्यूटराइज्ड मशीन “मिल्को स्कैन’ लगाई जाएगी। जिससे शहरवासी दूध में मौजूद तत्वों को पता लगा सकेंगे वहीं दूध की वास्तविक कीमत भी जान सकेंगे।
सरकारीया निजी लैबोरेट्री में लगते हैं 1 से 2 हजार रुपए, अब होगी आसान
किसीभी खाद्य सामग्री की जांच के लिए शहर में सरकारी एवं निजी लैबोरेट्री में एक से दो हजार रुपए तक लिए जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग की लैबोरेट्री में आम लोग जांच तो करवा सकते हैं, लेकिन उसके लिए 2 हजार रुपए शुल्क लगता है। उसमें भी कंप्यूटराइज्ड नहीं होने के कारण पूर्णतया सटीक जांच नहीं मिल पाती है। जोधपुर सरस डेयरी की ओर से आम लोगों के लिए दूध जांच की यह निशुल्क सुविधा बड़ी राहत देगी।
10 लाख से बन रही वातानुकूलित लैबोरेट्री
डेयरीकी उप प्रबंधक डॉ. तुलसा कंवर सोढ़ा ने बताया कि पूर्व में बनी लैबोरेट्री काफी छोटी थी। पुरानी बिल्डिंग होने के कारण जांच में परेशानी भी आती थी। अब करीब 10 लाख रुपए खर्च कर वातानुकूलित एवं अत्याधुनिक उपकरणों से युक्त नवीन लैबोरेट्री का निर्माण करवाया जा रहा है। प्लांट के लिए लैबोरेट्री का बेहतर होना काफी महत्वपूर्ण है।
दूधकी गुणवत्ता पता चलेगी, स्वास्थ्य ठीक रहेगा
^हरघर में दूध का उपयोग होता है। दूध के दाम भी अलग-अलग लिए जाते हैं, लेकिन आम लोगों को यह पता नहीं चल पाता कि दूध में कौनसे तत्व हैं और दूध की कीमत कितनी होनी चाहिए? दूध में कई तरह के हानिकारक पदार्थ भी मिलाकर लोगों को बेच दिया जाता है। ऐसे में आम लोगों के लिए दूध के जांच की सुविधा को महसूस करते हुए यह सुविधा उनके लिए शुरू करने जा रहे हैं। कार्य अंतिम चरण में है। करीब पंद्रह दिन में इस लैबोरेट्री का विधिवत उद्घाटन कर आम लोगों को यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। डॉ.करुण चंडालिया, प्रबंधक संचालक, जोधपुर सरस डेयरी
अत्याधुनिक कंप्यूटराइज्ड मिल्को स्कैन मशीन।