पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई प्रभारियों का स्थानांतरण चार सफाई प्रभारियों को एपीओ करने का विरोध

सफाई प्रभारियों का स्थानांतरण चार सफाई प्रभारियों को एपीओ करने का विरोध

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे टिकट चैकिंग स्टाफ का वार्षिक अधिवेशन संपन्न, कई मुद्दों पर चर्चा

ऑलइंडिया रेलवे टिकट चैकिंग स्टाफ आर्गेनाइजेशन का 16वां वार्षिक अधिवेशन भोपाल में संपन्न हुआ। अध्यक्ष डीएल चौहान ने बताया कि अधिवेशन में देश भर से करीब 1500 टिकट चैकिंग स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान स्टाफ की समस्याओं उनके निराकरण पर चर्चा की गई। जोधपुर डिविजन के सचिव केजे अय्यर ने बताया कि भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता स्नातक होनी चाहिए। टिकट चैकिंग स्टाफ को रनिंग स्टाफ माना जाए, सामान चोरी के मामले में टीटीई को जिम्मेदार
सफाई प्रभारियों का स्थानांतरण चार सफाई प्रभारियों को एपीओ करने का विरोध

राष्ट्रीयसफाई मजदूर कांग्रेस (इंटक) राजस्थान प्रदेश शाखा के प्रदेशाध्यक्ष ब्रह्मदास सर्वटे ने महापौर द्वारा पार्षदों की शिकायतों पर सफाई प्रभारियों एवं चार प्रभारियों को एपीओ स्थानांतरण करने का विरोध किया। सर्वटे ने कहा कि सफाई प्रभारियों पर पार्षदों ने 65 वार्ड में सफाई कार्य नहीं करने का लगाया है, वह आरोप गलत है। उन्होंने इसका विरोध करते हुए महापौर सीईओ से इस आदेश को वापस लेने की मांग की।

संतलाडाराम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित

नमकसत्याग्रह (दांडी मार्च) में महात्मा गांधी के साथी रहे स्वतंत्रता सेनानी संत लाडाराम की 31वीं पुण्यतिथि मनाई गई। बागर चौक स्थित संत लाडाराम शिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष डॉ. विश्वनाथ मेहरा ने आजादी के आंदोलन में संत के योगदान पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता करते हुए प्रतापसिंह राजपुरोहित ने कहा कि संत लाडाराम पिछड़ों के मसीहा थे। उन्होंने पिछड़े वर्ग के किसानों को सरकार से निशुल्क कृषि भूमि दिलाकर आर्थिक संबल दिया। इस मौके पर संत की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

बेटीके लिए डाक विभाग देगा सबसे अधिक ब्याज

भारतसरकार के माध्यम से बेटियों के भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुकन्या समृद्धि खाता योजना शुरू की गई। राजस्थान (पश्चिम) की पोस्टमास्टर शिउली बर्मन ने बताया कि योजना के तहत 10 वर्ष तक की बालिकाओं को खाता खुलवाने पर 9.1 फीसदी ब्याज दिया जाएगा। खाते में एक हजार से 1.5 लाख रुपए तक सालाना जमा करा सकते है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जनवरी में इस योजना का शुभारंभ किया गया था। बालिकाएं 10 वर्ष पूरे होने के बाद उस खाते को स्वयं ऑपरेट कर सकती है तथा इसे देश में कहीं भी स्थानांतरण करवाया जा सकता है। बर्मन ने बताया कि बालिका के 18 वर्ष पूरे होने पर 50 फीसदी राशि शिक्षा एवं विवाह के लिए निकाली जा सकती है तथा 21 वर्ष पूरे होने पर खाते की पूरी राशि ब्याज सहित निकाली जा सकेगी।

वनकर्मियोंने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

जोधपुरजू फॉरेस्ट कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सलीम खां कुरैशी के नेतृत्व में वनकर्मियों ने अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर मुख्य वन संरक्षक को ज्ञापन दिया। यूनियन अध्यक्ष कुरैशी ने बताया कि कर्मचारियों को प्रतिमाह की वेतन स्लीप देने, कर्मचारी को 9, 18 27 के चयनित वेतनमान का लाभ समय पर देने, मेडिकल बिल का भुगतान करने, कर्मचारियों को प्रतिवर्ष उनकी सर्विस बुक दिखाने, खेमसिंह दैनिक वेतन भोगी को स्थाई करने, जीपीएफ एसआई पास बुक की प्रविष्टियां कर एक प्रति कर्मचारी को देने, कर्मचारियों के विभिन्न प्रकार के ऋण की प्रक्रिया को सरल करवाया जाएं तथा वेतन वृद्धि महंगाई भत्ता आदि की बढ़ोतरी समय पर इंद्राज करने की मांग को लेकर मुख्य वन संरक्षक को ज्ञापन दिया गया।