जोधपुर. शहर जिला भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी ने छह माह बाद आखिर अपनी बहुप्रतिक्षित कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। विधायकों के दबाव के बावजूद जिलाध्यक्ष ने उन्हें ज्यादा तवज्जो नहीं दी, लेकिन संगठन का पूरा ख्याल रखा।
नई टीम में जातिगत समीकरण का भी पूरा ध्यान रखा, मगर अल्पसंख्यक समुदाय की अनदेखी की गई। जोशी ने अपनी नई टीम में छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री आठ मंत्री बनाए हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने आरएसएस के शैक्षणिक संगठन विद्या भारती से जुड़े देवेंद्र जोशी को अगस्त 2014 में जिलाध्यक्ष बनाया था।
6 माह तक टलती गई कार्यकारिणी
जोशी की नियुक्ति के साथ ही नई टीम को लेकर अटकलें लगाई जाती रही, लेकिन ये टलती गई। असल में विधायक चाहते थे कि उनके कार्यकर्ताओं को टीम में शामिल करें। संघ विचारधारा वाले जोशी भी अपने हठ पर अड़े रहे। दो दिन पहले ही नई टीम पर प्रदेशाध्यक्ष मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मोहर लगने के बाद उन्होंने कार्यकारिणी की घोषणा कर दी।
ऐसा बनाया जातिगत समीकरण
ब्राह्मण समाज से तालुक रखने वाले जोशी की नई टीम में 2 ब्राह्मण, 2 राजपूत, 3 वैश्य, 2 एसटीएससी, 9 आेबीसी एक सिंधी समुदाय से है।
उपाध्यक्ष - देवाराम कुड़िया,उर्मिला राठी, जुगल तापड़िया, इंद्रा राजपुरोहित, भीमराज राखेचा, ब्रह्मसिंह चौहान।
महामंत्री- श्री किशन सुथार मुकेश लोढ़ा।
मंत्री- कमलेश गोयल, गीता भाटी, नटवरसिंह राठौड़, चंद्रप्रकाश टायसन, राजेंद्र पालीवाल, कंचन सोलंकी, विमला गहलोत रमेश खटवाणी।
कोषाध्यक्ष- नरेश सुराणा, मीडियासेल प्रभारी: प्रो.विजय राजोरिया कार्यालयसचिव: विष्णु आबोटी।