रोज सफाई करेंगे फिर खेलेंगे बच्चे
सिटी रिपोर्टर. जोधपुर | शहरके पार्कों को निखारने के लिए दैनिक भास्कर के समाधान मिल जुलकर के तहत संवारें खुशियों के पार्क अभियान में सरस्वती नगर सेक्टर के पार्क संख्या दो में बच्चों ने सफाई की शुरुआत की। ये बच्चे अब रोजाना खेलने से पहले सफाई करेंगे। कॉलोनीवासी पुरुषोत्तम दवे ने बताया कि यहां लोगों से करीब सवा लाख रुपए की राशि एकत्र कर ली है। इससे पौधरोपण कर केयरटेकर लगाएंगे। लेवलिंग, कोर्ट बनवाना, हॉल में रंग-रोगन गेट लगवाने का कार्य करवा चुके हैं।
वहीं इस अभियान में जुड़ने की मंशा बुधवार को जेसीआई जोधपुर सनसिटी, उड़ान संस्थान ने जताई। अब यह 9 संस्थाएं पार्क चिन्हित कर इनमें किए जाने वाले कार्य तय करंेगी। यहां सबसे पहले लेवलिंग, सफाई, पौधरोण आदि किए जाएंगे।
सरस्वती नगर के पार्क-2 में सफाई करते बच्चे।