पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नन्हीं आंखांे के सामने मां बाप पर रात भर होते रहे वार, सुबह तक दोनों मासूम हो गए अनाथ

नन्हीं आंखांे के सामने मां-बाप पर रात भर होते रहे वार, सुबह तक दोनों मासूम हो गए अनाथ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस को आसपास के मजदूरों पर शक

दंपतीके शव अर्द्धनग्न अवस्था में मिले। पुलिस को आसपास के मजदूरों पर शक है। उनसे पूछताछ कर जांच की जा रही है। दाऊसिंह के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है।

मासूम बोली, 4-5 लोगों ने मारा

चारसाल की चंचल काफी देर तक अपने भाई गोलू को लेकर बैठी रही। पूछताछ करने पर डरी-सहमी चंचल ने कहा कि रात में चार-पांच लोग उनके यहां आए थे। उन्होंने मम्मी-पापा से झगड़ा कर खूब मारा। पुलिस ने उसके बताए हुलिए के आधार पर जांच शुरू की है। दोनों बच्चों को उनके पिता के चाचा के हवाले किया गया है।

चार साल की मासूम चंचल और डेढ़ साल के गाेलू को जब पड़ोसियों ने पुचकारा तो दोनों की रुलाई के साथ आती हिचकियां रूकी। मां-बाप को हमेशा के लिए खो देने से अनजान दोनों अबोध चिप्स खाते ही मुस्कुराने लगे।

क्राइम रिपोर्टर| जोधपुर

चौपासनीहाउसिंग बोर्ड में बिड़ला डे स्कूल के सामने कुलदीप विहार आवासीय योजना में एक चौकीदार दंपती की मंगलवार रात अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। सुबह 6 बजे उनके दो मासूम बच्चों के बिलखने की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले झोपड़ी पर पहुंचे। वहां दोनों पति-प|ी की लाश खून से लथपथ पड़ी थी। दोनों बच्चे पास बैठे बिलख रहे थे। मूलत: राजसमंद के दंपती इसी आवासीय योजना में मजदूरी चौकीदारी करते थे। पुलिस ने डीसीपी (पश्चिम) विनीत कुमार एडीसीपी (पश्चिम) विनीत कुमार बंसल की मौजूदगी में दोनों के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया।

दोनोंके सिर चेहरे पर धारदार हथियार से किए कई वार

चौहाबोथाना पुलिस ने बताया कि दंपती की हत्या धारदार हथियार से उनके सिर चेहरे में वार कर की गई लगती है। उधर, शंकर नगर निवासी लुंबसिंह पुत्र गोपसिंह ने रिपोर्ट दी कि उनका भतीजा राजसमंद में भीम का निवासी दाऊसिंह (30) पुत्र छोगसिंह रावत अपनी प|ी ललिता (28), बेटी चंचल (4) डेढ़ साल के बेटे गोलू के साथ कुलदीप विहार आवासीय योजना में रहता था। दोनों मजदूरी चौकीदारी का काम करते थे। मंगलवार किसी ने उनकी हत्या कर दी।