750 करोड़ का बजट, बनेगा नया ऑडिटाेरियम
जोधपुर| नगरनिगम की साधारण सभा की बैठक गुरूवार को होगी। इसमें महापौर रामेश्वर दाधीच अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगे। निगम ने वर्ष 2015-16 के लिए 750 करोड़ रुपए के बजट प्रस्ताव तैयार किए है। यानि इस बार के बजट में सिर्फ 3 से 4 फीसदी तक ही बढ़ोतरी की जाएगी, क्योंकि निगम पर 100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की देनदारियां है। वर्ष 2014-15 के लिए 719 करोड़ 75 लाख 04 हजार राशि का बजट पेश किया था। यह वर्ष 2013-14 की तुलना में 182 करोड़ 40 लाख 4 हजार रुपए ज्यादा था। निगम ने वर्ष 2013-14 में 537 करोड़ 35 लाख रुपए का बजट पेश किया था। जानकारों के अनुसार इस बार बजट में सबसे ज्यादा ध्यान राजस्व जुटाने पर रहेगा। इसके लिए निगम का लैंड बैंक तैयार कर विक्रय की जाएगी। इस राशि से शहर में बंद पड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के अनुरूप चालू करवाया जाएगा।
शहरमें नया टाउन हॉल बनाएगा निगम
जयनारायणव्यास भवन छोटा पड़ने लगा है। महापौर ने पहले बजट में शहर में नया ऑडिटोरियम बनाने का प्रस्ताव पेश कर सकते है। यह ऑडिटोरियम 1000 सीट की क्षमता का होगा।
जितनेकमाए, दोगुणा खर्च कर दिए
निगमने गत बजट में 684 करोड़ 48 लाख 48 हजार रुपए आय आैर 684 करोड़ 10 लाख 4 हजार रुपए व्यय का अनुमान लगाया था, लेकिन 31 जनवरी 2015 तक निगम ने जितना कमाया, उससे दोगुणा राशि व्यय कर दी। निगम ने 31 जनवरी तक 798 करोड़ 35 लाख रुपए कमाए, लेकिन इस अवधि तक 1535 करोड़ रुपए खर्च कर दिए।
} जोजरी रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट
} छोटी सीवर लाइनों की जगह बड़ी
} मल्टीलेवल अंडरग्राउंड पार्किंग
} सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट
} हेरिटेज इमारतों का संरक्षण
} जोन वाइज सफाई प्रभारी कार्यालय
} नए कर नहीं लगाए जाएंगे
} जुर्माना राशि वसूलने पर जोर रहेगा