जोधपुर. मंडोर नयापुरा स्थित जोधपुर क्रय-विक्रय सहकारी समिति की करोड़ों रुपए की बेशकीमती जमीन नगर निगम, जिला प्रशासन पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण मुक्त करवाई गई। समिति के जनरल मैनेजर सहकारी समितियाें के उप रजिस्ट्रार ओमपालसिंह भाटी ने बताया कि मंडोर नयापुरा खसरा नंबर 1738 में समिति की करोड़ों रुपए की जमीन है। इस पर आसपास रहने वालों ने पत्थर पटिट्यां डालकर अतिक्रमण कर लिया था।
बार-बार नोटिस देने के बाद भी लोग अतिक्रमण नहीं हटा रहे थे। जिला कलेक्टर यशवंत बी. प्रीतम के आदेश पर मंडोर पुलिस थाने के निरीक्षक किशोर सिंह, उपनिरीक्षक मुक्ता पारीक, नगर निगम के अतिक्रमण निरीक्षक दीपक कन्नौजिया, जितेंद्र बोड़ा, भू-अभिलेख निरीक्षक, हल्का पटवारी की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया।