- Hindi News
- लघु उद्योग रोजगार का सबसे बड़ा साधन : गंगवार
लघु उद्योग रोजगार का सबसे बड़ा साधन : गंगवार
केंद्रीय वस्त्र राज्य मंत्री ने कहा-मनरेगा को उद्योगों से जोड़ने का प्रस्ताव मान लिया तो दूर होंगी कई समस्याएं
चार दिवसीय इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर शुरू
जिलाधिकारियों की बैठक लेकर दिए दिशा-निर्देश
केंद्रीयवस्त्र राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि रोजगार के अवसरों की तलाश जरूरी है। कृषि के बाद लघु उद्योग ही रोजगार का सबसे बड़ा साधन हैं। मनरेगा को उद्योगों से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री को दिया प्रस्ताव मान लिया जाता है तो उद्योगों में लेबर युवाओं में बेरोजगारी की समस्या समाप्त हो जाएगी। वे लघु उद्योग भारती की ओर से आयोजित इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायतराज मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लघु उद्योगों को पनपाना जरूरी है। पाली बालोतरा वर्षों से रोजगार दे रहे हैं। इनके प्रदूषण निवारण की समस्या को सुलझाने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत ने कहा कि लघु उद्योगों और किसानों को सरकार संरक्षण दे तो देश में प्रगति संभव है। विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश मित्तल ने बताया कि 25 अप्रैल 1996 को नागपुर-दिल्ली से लघु उद्योग भारती का प्रारंभ हुआ था। अभी देश में करीब 400 जिलों में संपर्क के साथ 225 इकाइयां कार्य कर रही हैं। फेयर के चेयरमैन एवं लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा कि फेयर में 17 राज्यों के 360 उद्यमी उत्कृष्ट उद्यमों का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें स्टील, स्टोन, हैंडीक्राफ्ट, प्लास्टिक, ग्वारगम आदि प्रमुख है। आरंभ में जोधपुर प्रांत लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष राजेंद्र राठी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़, शहर विधायक कैलाश भंसाली, सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास, केंद्रीय उन विकास बोर्ड के चेयरमैन जसवंतसिंह विश्नोई, जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आशाराम धूत, दामोदर लोहिया, महेंद्र पित्ती, ओम लोहिया, विमल सुराणा, मरुधरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष उपेंद्र भंसाली, पूर्व अध्यक्ष कमल सिंघवी, पारस भूतड़ा, प्रदीप डाकलिया, मनीष मेहता, जोधपुर हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल भंडारी, सचिव डॉ. भरत दिनेश, जोधपुर टेक्सटाइल हैंड प्रोसेसर्स एसोसिए