- Hindi News
- छात्रावास के चौकीदार पर छेड़छाड़ अश्लील बातें करने का आरोप
छात्रावास के चौकीदार पर छेड़छाड़ अश्लील बातें करने का आरोप
जोधपुर. सामाजिकन्याय एवं अधिकारिता विभाग के 11वीं पाल रोड पर स्थित राजकीय बीआर अंबेडकर छात्रावास के स्टूडेंट्स ने 65 वर्षीय चौकीदार जगदीश पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों का कहना है कि चौकीदार उनसे गंदी-गंदी बातें और छेड़छाड़ करता है। छात्रों ने आरोप लगाया कि चौकीदार ने शनिवार दोपहर एक 13 वर्षीय छात्र को लात मार दी। इससे उसकी तबियत बिगड़ गई। इसकी सूचना हॉस्टल के अन्य छात्रों ने वार्डन यूसुफ को दी, लेकिन शाम तक वार्डन हॉस्टल नहीं पहुंचा। बाद में छात्र की हालत गंभीर होने पर दुबारा वार्डन को फोन किया तो वह हॉस्टल पहुंचा। छात्र की हालत बिगड़ी देखकर उसे एमडीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया। लेकिन बाद में वार्डन छात्र को अस्पताल से छुट्टी दिलाकर हॉस्टल ले आया। इस मामले की जानकारी मिलने पर एसएफआई के किशन खुड़िवाल हॉस्टल पहुंचे और इसकी शिकायत उप निदेशक अनिल व्यास से की। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और छात्र को दुबारा अस्पताल में भर्ती करवाया।
पहलेभी की थी शिकायत : एसएफआईके किशन खुडिवाल ने बताया कि छात्रों ने 14 सितंबर को भी उप निदेशक अनिल व्यास को शिकायत की थी। इस बारे उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इस बारे में उप निदेशक व्यास से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चौकीदार को हटा दिया गया है। शिकायत शुक्रवार को ही मिली थी, उन्होंने इसके लिए वार्डन को कहा था, लेकिन शुक्रवार को वह छुट्टी पर था। मामले की जांच करवा देंगे। इस संबंध में पुलिस को रिपोर्ट नहीं दी गई है।