पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जोधपुर जैसलमेर में बनेंगे 2700 मेगावाट के 3 सोलर पार्क, विद्यार्थी मित्रों का नया कैडर

जोधपुर-जैसलमेर में बनेंगे 2700 मेगावाट के 3 सोलर पार्क, विद्यार्थी मित्रों का नया कैडर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपासरकार का एक साल पूरा होने पर शनिवार दोपहर जनपथ पर आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने काम का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा। इस मौके पर उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कई घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थी मित्रों के लिए विद्यालय सहायक का नया कैडर बनाकर भर्ती किए जाने की घोषणा की। यह भी कहा कि किसानों को जीरो फीसदी ब्याज पर ऋण देना जारी रखा जाएगा। उन्होंने अवैध खनन, अतिक्रमण और आबकारी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आरएएसी की अलग एक बटालियन खोलने की घोषणा की। इसमें एक हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने वसुंधरा सरकार की सराहना की।

यहबोली मुख्यमंत्री : राजनीतिकलाभ के लिए कुछ लोग कह रहे हैं कि जीरो प्रतिशत ब्याज पर किसानों को ऋण देना हमारी सरकार ने बंद कर दिया है। लेकिन स्पष्ट कर दूं कि पहले की तरह ही किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण मिलता रहेगा। विधानसभा से लेकर निकाय चुनावों तक में आपने विपक्ष का सफाया किया, अब मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप पंचायत चुनावों में भी ऐसा ही करके दिखाओगे।

21 जून को अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस घोषित करवाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा-हमने स्कूलों में योग शिक्षा शुरु की थी और अब फिर से आने वाले दिनों में इस दिशा में कदम बढ़ाएंगे।







जनपथ पर जनता का अिभवादन करतीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे।

गडकरी-राजे ने किया 4 हजार करोड़ की 8 परियाेजनाओं का शिलान्यास

{नितिन गडकरी ने राजे के साथ मिलकर 4000 करोड़ रु. की 8 नई रोड परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

{रेल मगरा में आधुनिकतम परिवहन ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन भी किया।

{गडकरी ने अगले एक साल में 10,000 करोड़ के काम को मंजूरी देने की घोषणा की। राज्य में एक सेटेलाइट ड्राई पोर्ट बनाने की घोषणा की।

{बायो फ्यूल स्कूल बसें चलाने पर केंद्र से मदद का भरोसा दिया।

{जोधपुर में 2 और जैसलमेर में 1 सोलर पार्क की घोषणा। इनमें 2700 मेगावाट बिजली उत्पादन होगा। केंद्र 5740 करोड़ रु. की ग्रांट देगा।

{ऊर्जा कोयला मंत्रालय राज्य के 2785 स्कूलों में लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग 4950 शौचालय बनाएगा।

{जोधपुर सहित राज्य के 10 शहरों में सड़कों पर स्ट्