पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ढाई साल में अवैध तरीके से खड़ी हो गई व्यावसायिक इमारत, निगम ने चेताया पर किया कुछ नहीं, अब अतिक्रमण

ढाई साल में अवैध तरीके से खड़ी हो गई व्यावसायिक इमारत, निगम ने चेताया पर किया कुछ नहीं, अब अतिक्रमण प्रभारी ने मनमर्जी से सीज की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम के अतिक्रमण प्रभारी राजेंद्र गूंद शनिवार को मनमर्जी से घंटाघर के समीप गांछा बाजार में ढाई साल पहले बनी एक इमारत को सीज करने पहुंच गए। दस्ते के कर्मचारियों ने कुछ दिनों पहले ही लगाए गए शटर के ताले तोड़े आैर खुद के ताले लगा कर सीज होना बता दिया। मौके पर भवन मालिक उनके समर्थकों ने सीज के आदेश दिखाने को कहा, नहीं दिखाए तो उन्होंने दस्ते के कर्मचारियों को कार्रवाई से रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। अतिक्रमण प्रभारी ने बिना सीईआे या आयुक्त के आदेश के पुलिस में भवन मालिक समर्थकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया है। इधर कार्यवाहक सीईआे नरेंद्रसिंह चौहान आयुक्त (शहर) जनार्दन शर्मा ने सीज की कार्रवाई से ही इनकार कर दिया। दोनों ने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।

दोनों पक्षों में हाथापाई, पार्षद पत्रकारों से भी धक्का-मुक्की

अतिक्रमणप्रभारी राजेंद्र गूंद के नेतृत्व में इमारत सीज करने पहुंचे दस्ते के पास कोई ऑर्डर नहीं था। इस पर दोनों पक्षों में हाथापाई की नौबत गई। इमारत मालिक के पक्ष के लोगों ने गूंद को घेर लिया। उन्होंने मौके पर पहुंचे पार्षद जयप्रकाश राखेचा कुछ फोटो जर्नलिस्ट के साथ भी धक्का-मुक्की की। कुछ लोगों ने कार्रवाई का कवरेज कर रहे फोटो जर्नलिस्ट के कैमरे तोड़ने की भी धमकी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला और गूंद को एक जगह बैठाया। समझाइश पर उत्पात मचा रहे लोग शांत हुए।

आप ही बता रहे हो मुझे जानकारी नहीं

कार्यवाहक सीईआे बोले

पुराना मामला है घटना का पता नहीं

शहर आयुक्त ने कहा

मामला पुराना है। मैंने इमारत सीज का कोई आदेश नहीं दिया था। सोमवार को दोनों पक्षों से बात करूंगा।

-जनार्दनशर्मा, शहरआयुक्त

आयुक्त ने कहा था, कार्रवाई नहीं की तो सस्पेंड कर दूंगा

...और प्रभारी की सफाई







एकदिन पहले महापौर ने घंटाघर का दौरा किया था, तब भाजपा कार्यकर्ता ने अवैध इमारत की शिकायत की थी। तब आयुक्त शर्मा को मैंने बताया था कि इसका डीआे लेटर भी जारी हो रखा है। उन्होंने तो मुझे कार्रवाई नहीं करने पर सस्पेंड करने की बात भी कही थी।

-राजेंद्रगूंद, अतिक्रमणप्रभारी

आयुक्त से मेरी कोई बात नहीं हुई। इमारत सीज के संबंध में मुझे जानकारी नहीं है।

-नरेंद्रसिंहचौहान, कार्यवाहकसीईओ

19 माह पहले डीआे लेटर ि