एनआईआईटी का रोजगार मेला 17 को
जोधपुर. एनआईआईटीजोधपुर की ओर से 17 दिसंबर को कमला नेहरू नगर स्थित सोमानी कॉलेज में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। केंद्र निदेशक मुकेश बंसल ने बताया कि इसमें देश की कई नामी कंपनियां भाग लेंगी। केंद्र प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि इसके लिए स्नातक विद्यार्थियों को सोमवार शाम तक जालोरी गेट अभय चैंबर स्थित केंद्र में बायोडाटा जमा करवाना होगा।