एमएससी केमिस्ट्री की परीक्षाएं 19 से
जोधपुर. जेएनवीयूपाठ्यक्रम से संचालित एमएससी केमिस्ट्री प्रथम, तृतीय सेमेस्टर (अंडर सेप) एफिलिएटेड कॉलेज की परीक्षाएं 19 दिसंबर से शुरू होंगी। परीक्षा समन्वयक प्रो. जैताराम विश्नोई ने बताया कि ये परीक्षाएं दोपहर दो से शाम पांच बजे की पारी में नया परिसर विज्ञान संकाय बाड़मेर राजकीय महाविद्यालय के परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा की समय सारिणी सोमवार को विवि की वेबसाइट www.jnvuonline.in पर जारी कर दी जाएगी। प्रवेश पत्र बुधवार को जारी किए जाएंगे जो वेबसाइट के लॉगइन पैनल से निकाले जा सकते हैं।